Sunday 10 July, 2022

क्षितिज : लघुकथा-सम्मान परंपरा / सतीश राठी

लघुकथा विधा के लिए वर्ष 1983 से सतत कार्यरत संस्था क्षितिज, इंदौर के द्वारा वर्ष 2018 में एक अखिल भारतीय लघुकथाकार सम्मेलन इंदौर शहर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की विशेषता यह थी कि इसमें लघुकथा के लिए समर्पित लघुकथाकारों का सम्मान किया गया था। 

वर्ष 2018 का क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान श्री बलराम अग्रवाल दिल्ली





क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान  श्री बी एल आच्छा, चेन्नई




क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान श्री कपिल शास्त्री, भोपाल 

को दिया गया । 





प्रादेशिक प्रथम क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान 2018 श्री संतोष सुपेकर उज्जैन को दिया गया। 

इस आयोजन में सर्वश्री  बलराम, सतीशराज पुष्करणा, भगीरथ परिहार, अशोक भाटिया, सुभाष नीरव, योगराज प्रभाकर को भी सम्मानित किया गया। श्री रविंद्र व्यास को क्षितिज साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।

वर्ष  2019 में सम्मान प्राप्त कथाकार:सामूहिक चित्र 
इस आयोजन की निरंतरता वर्ष 2019 में बनी रही तथा उस वर्ष का शिखर सम्मान श्री सुकेश साहनी को प्रदान किया गया। 

नवलेखन सम्मान कुणाल शर्मा को

समालोचना सम्मान माधव नागदा को प्रदान किया गया। 


क्षितिज लघुकथा प्रादेशिक समग्र सम्मान 2019 श्रीमती कांता राय, भोपाल को
दिया गया।

कोरोना के कारण वर्ष 2020 में कार्यक्रम नहीं हो पाया लेकिन वर्ष 2021 में कार्यक्रम आयोजित कर दो वर्ष के सम्मान एक साथ प्रदान किए गए। 

डॉ कमल चोपड़ा दिल्ली को 2020 का शिखर सम्मान एवं श्री रामकुमार घोटड को 2021 का शिखर सम्मान, श्री पुरुषोत्तम दुबे को 2021 का समालोचना सम्मान,   श्रीमती  दिव्या राकेश शर्मा को 2020  एवं श्रीमती अंजू निगम को 2021 का  नवलेखन सम्मान दिया गया।  श्रीमती ज्योति जैन को 2020 का एवं  श्री योगेंद्रनाथ शुक्ल को  वर्ष 2021 का समग्र सम्मान प्रदान किया गया। 

इस वर्ष में मालवा की परंपरा में वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया। श्री सूर्यकांत नागर, श्री शरद पगारे को समग्र जीवन  साहित्यिक अवदान सम्मान, श्री नरहरि पटेल को मालव गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 

श्री सत्यनारायण व्यास को क्षितिज समग्र जीवन साहित्यिक अवदान सम्मान, डॉ विकास दवे को साहित्य गौरव सम्मान, डॉ अर्पण जैन को भाषा सारथी सम्मान प्रदान किए गए। श्री राज नारायण बोहरे, नंदकिशोर बर्वे, चरणसिंह अमी, अंतरा करवड़े, डॉ वसुधा गाडगिल को भी विशिष्ट सम्मानों से सम्मानित किया गया। चेन्नई से प्रकाशित होने वाली पत्रिका पुष्पांजलि के संपादक श्री गोविंद  मूंदड़ा जी को क्षितिज साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2022 के लिए संस्था के द्वारा सम्मान घोषित कर दिए गए हैं--

श्री भगीरथ परिहार रावतभाटा को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान 2022




क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान 2022 श्री जितेन्द्र जीतू









प्रदेश स्तरीय क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान2022 श्री पवन शर्मा





क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2022 सुश्री रश्मि चौधरी को अक्टूबर 2022 में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। 



इनके अतिरिक्त नगर के कुछ प्रमुख साहित्यकारों को भी उनके साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सतीश राठी

आर 451, महालक्ष्मी नगर,

इंदौर 452010

मोबाइल  : 94250 67204


No comments: