Monday 3 February, 2014

प्रो॰ रूप देवगुण के सवाल



हिन्दी लघुकथा के वरिष्ठ हस्ताक्षर प्रो॰ रूप देवगुण का एक प्रश्न-पत्रक कल प्राप्त हुआ है, साथ ही व्यक्तिगत अनुरोध भी कि उन्हें सहयोग अवश्य करूँ। बहुत सम्भव है कि उन्होंने यह पत्रक कुछ चुनिंदा लेखकों को ही भेजा है; लेकिन बात क्योंकि 'लघुकथा के पूर्ण रूप से मूल्यांकन' की है इसलिए मैं उनके सभी प्रश्नों को यहाँ लिख रहा हूँ। लघुकथा से जुड़े जिन भी विद्वानों को आवश्यक लगे, वे प्रो॰ रूप देवगुण के इस यज्ञ में अपना सहयोगरूपी आहुति अवश्य डालें। हाँ इतना अवश्य है कि जवाब कूरियर से ही भेजें और भेजने से पहले (मोबाइल नं॰ +91 98122 36096 पर) उनकी अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें। प्रश्न निम्नवत हैं:
1॰ आपकी प्रथम लघुकथा कब और किस समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित हुई?
2॰ आपके कौन-कौन से लघुकथा-संग्रह प्रकाशित हुए हैं?
3॰ आप द्वारा लघुकथा के संपादित संकलन कब और कौन से प्रकाशित हुए हैं?
4॰ क्या आपने कभी लघुकथा सम्मेलन करवाया है? उसका विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
5॰ आपकी लघुकथाएँ कौन-सी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुईं?
6॰ आपकी लघुकथाओं ने कौन-कौन से संकलनों में स्थान पाया?
7॰ क्या आपने किसी ऐसी पत्रिका का संपादन किया, जिसमें लघुकथा को महत्वपूर्ण स्थान मिला हो?
8॰ क्या आपने कभी लघुकथा लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन किया। अगर किया तो उसका विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
9॰ क्या आपकी लघुकथाएँ पुरस्कृत हुईं? उनका शीर्षक व किस संस्था से--यह भी लिखिए।
10॰ आप लघुकथाकार के रूप में कहाँ से सम्मानित हुए? सम्मान का नाम व वर्ष भी लिखिए।
11॰ क्या आपने कभी किसी वरिष्ठ लघुकथाकार का साक्षात्कार किया? अगर हाँ, तो किसका और कब; और कहाँ प्रकाशित हुआ या फिर आपका लघुकथाकार के रूप में किसी ने साक्षात्कार किया हो, तो लिखिएगा।
12॰ क्या आपका लघुकथा-संग्रह या संकलन पुरस्कृत हुआ? अगर हाँ, तो कब और किस संस्था से?
13॰ क्या आपके लघुकथा साहित्य पर शोधकार्य हुआ? अगर हाँ, तो शोधकर्ता का नाम और शोध का शीर्षक लिखिए।
14॰ क्या आपने कभी लघुकथाओं का मंचन करवाया? हाँ, तो कहाँ और कब?
15॰ क्या आपने लघुकथा को लेकर आलेख लिखे? अगर लिखे तो उनके शीर्षक दीजिए और वे कहाँ प्रकाशित हुए, यह भी लिखिए।
16॰ क्या आपका लघु्कथा-संग्रह किसी अन्य भाषा में अनूदित हुआ? या आपने किसी अन्य भाषा से लघुकथाओं या संग्रह का हिन्दी में अनुवाद किया? अगर हाँ, उसका वर्णन कीजिए।
17॰ क्या आपका लघु्कथा-समीक्षा का कोई संग्रह या संकलन है? अगर हाँ, तो उसका वर्णन कीजिए।
18॰ लघुकथा क्षेत्र में इनसे अलग कुछ और आपकी उपलब्धियाँ हैं तो उनका भी वर्णन कीजिए।
19॰ आपके निम्न संग्रह और संकलन मेरे पास उपलब्ध हैं(लेखक बंधु इस बारे में रूप देवगुण जी से फोन करके पूछ लें)।  अगर इनके अलावा आपने अपना किसी संग्रह या संकलन का प्रकाशन करवाया है तो उसकी एक प्रति भी भेजने का कष्ट करें। आभारी हूँगा।
20॰ जिन प्रश्नों के उत्तर आपने देने हैं, वे अलग कागज पर नम्बर डालकर लिखें।
                 हस्ताक्षर
(रूप देवगुण) डॉ॰ गाँधी वाली गली,
 13/676, गोबिन्द नगर,
सिरसा(हरियाणा) 125055
मोबाइल नं॰ +91 98122 36096

2 comments:

Unknown said...

बहुत खूब

Shikha Kaushik said...

now only my two short-stories have been published in 'JANVANI' SUNDAY MAGAZINE .A LOT OF SHORT-STORIES I HAVE POSTED ON MY BLOG -मेरी कहानियां
i have seen your blog first time .this is really good to encourage new writers .congr8s